Top News

शाहजहांपुर में अभ्युदय योजना का शुभारंभ, मिलेगी निशुल्क कोचिंग

अभ्युदय योजना का शुभारंभ करते सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी



सीडीओ ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का किया शुभारंभ, अभ्यर्थियों को दिए सफलता के मंत्र


उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर

यूपी के शाहजहांपुर में गुरुवार को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत सत्र 2026-27 का उद्घाटन समारोह आज जी.एफ. कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने किया।


इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, जी.एफ. कॉलेज के प्राचार्य मोहसिन हसन, कोर्स कोऑर्डिनेटर राहुल यादव, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।





अपने संबोधन में मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने अभ्यर्थियों को सिविल सेवा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास का महत्व बताया। उन्होंने विशेष रूप से मॉक टेस्ट पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह देते हुए कहा कि नियमित मॉक टेस्ट से अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा परीक्षा की बेहतर तैयारी संभव होती है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से उपलब्ध निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का अधिकतम लाभ उठाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

أحدث أقدم

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume