Top News

शाहजहांपुर: जाति विशेष पर पोस्ट करने वाले एडीओ पंचायत निलंबित

फोटो: जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह 

 जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी, एडीओ पंचायत वीरसेन के निलंबन की संस्तुति

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एक्शन लेते हुए शासन को लिखी संस्तुति 

उत्तर प्रदेश 

यूपी के शाहजहांपुर में सोशल मीडिया पर जाति विशेष के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करना सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) वीरसेन को भारी पड़ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है, जबकि उनके निलंबन की संस्तुति शासन को भेज दी गई है। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी को निर्देश दिए कि एडीओ पंचायत वीरसेन को तत्काल प्रभाव से जिला मुख्यालय से संबद्ध किया जाए तथा उनके विरुद्ध निलंबन की संस्तुति शासन को भेजी जाए। बताया जा रहा है कि वीरसेन द्वारा सोशल मीडिया पर जाति विशेष के संबंध में की गई कथित अभद्र टिप्पणी के बाद संबंधित समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया था। मामला प्रशासन के संज्ञान में आने पर जांच के बाद कार्रवाई की गई। फिलहाल वीरसेन को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है, जबकि उनके निलंबन पर अंतिम निर्णय शासन स्तर से लिया जाएगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume