Top News

शाहजहांपुर: डीएम के प्रयास से पीड़ित को मिली चार लाख की धनराशि

गलत आईएफएससी कोड के कारण गुजरात शाखा में धनराशि हुई स्थानांतरित 

फोटो लाभार्थी को चेक देते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह 


जिलाधिकारी ने लाभार्थी को आपदा राहत राशि का चेक किया वितरित

उत्तर प्रदेश 

शाहजहांपुर में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आपदा राहत मद से स्वीकृत धनराशि का चेक लाभार्थी को प्रदान किया। जनपद की तहसील तिलहर के ग्राम सैदापुर निवासी स्वर्गीय कुसुमा देवी पत्नी रामदास की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के उपरांत उनके विधिक वारिस रामदास पुत्र ज्वाला प्रसाद को दैवीय आपदा राहत मद से ₹4,00,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई थी। किन्तु बैंक खाते के आईएफएससी कोड में त्रुटि के कारण धनराशि लाभार्थी के खाते में प्राप्त न होकर बैंक ऑफ बड़ौदा, गुजरात शाखा में स्थानांतरित हो गई थी। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर धनराशि को वापस प्राप्त कराया गया तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, शाहजहांपुर के माध्यम से लाभार्थी को चेक के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार की उपस्थिति में रामदास को ₹4,00,000 की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर संबंधित राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume