![]() |
| फोटो महिला की मौत के बाद घर में सर्प को पकड़ता सपेरा |
चिलौआ स्थित अपने घर में भगवान् की पूजा कर रही थी पूनम मिश्रा
सीएचसी लेकर पहुंचे परिजन डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर
यूपी के शाहजहांपुर में अल्हागंज थाना क्षेत्र के चिलौआ गांव में एक महिला को पूजा अर्चना करते समय सर्प ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
चिलौआ गांव निवासी अभिषेक मिश्रा की पत्नी पूनम मंगलवार रात घर के कमरे में पूजा अर्चना कर रहीं थीं। इसी दौरान वहां किसी तरह सर्प पहुंच गया जिसने उनके पैर में डस लिया। पूजा अर्चना में ध्यान लगा होने की वजह से पहले उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जिसके कारण उसका जहर धीरे धीरे पूरे शरीर पर चढ़ता गया। करीब 20 मिनट बाद उन्होंने कमरे से बाहर आने के बाद चाय बनाकर स्वजन के साथ बैठकर पी। उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई। जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक पूनम मिश्रा को किसी जहरीले सर्प ने काटा था जिसके कारण इतनी जल्दी उनकी मौत हो गई। पूनम की मौत के बाद घर पहुंचे परिजनों ने सपेरा को बुलाकर सर्प को पकड़ाया तो बेहद जहरीला सर्प काला सर्प निकला जिसे सपेरा ने पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अपील
जिले में लगातार सांप के डसने की कई घटनाएं सामने आईं हैं। बरसात में सांप बिलों से बाहर निकलकर किसी सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाते हैं। इसलिए सभी को बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अगर किसी को सर्प काटता भी है तो बिना देर किए तत्काल नजदीकी सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे और समय रहते डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाएं जिससे पेसेंट की जान बचाई जा सके।बिना डॉक्टर की सलाह कोई इलाज न करें।

Post a Comment