Top News

बहराइच:मासूम की हत्या के दोषी को फांसी, एक माह में अदालत का सख्त फैसला

 



डीजे दिखाने के बहाने ले गया, सुनसान में जगह की थी हत्या  


उत्तर प्रदेश/बहराइच 

यूपी के बहराइच में कैसरगंज थाना क्षेत्र में मासूम बच्चे की निर्मम हत्या के मामले में अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। यह फैसला घटना के महज एक माह के भीतर सुनाया गया, जिसे त्वरित न्याय का उदाहरण माना जा रहा है।

अदालत में सुनवाई के दौरान जज अरबिंद कुमार गौतम ने अभियुक्त मुकेश निषाद को दोषी करार देते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई। आरोपी कैसरगंज क्षेत्र के मंझारा तौकली गांव का निवासी है।

मामले के अनुसार, आरोपी बच्चे को डीजे दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया था। इसके बाद वह उसे सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

इस संबंध में कोतवाली कैसरगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोष सिद्ध होने पर सख्त सजा सुनाई।

इस फैसले के बाद लोगों में न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ा है। वहीं क्षेत्रवासियों ने ऐसे जघन्य अपराधों पर कठोर दंड की आवश्यकता पर जोर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume