प्रशासनिक अधिकारियों ने पालिक विभाग के साथ सड़कों और फुटपाथों से हटाया अवैध कब्जा
उत्तर प्रदेश/हाथरस
यूपी के हाथरस में जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पालिका विभाग के साथ शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया।
एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध कब्जों को हटाया।
अभियान के दौरान घास की मंडी, बस स्टैंड, आगरा रोड सहित कई प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों से सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान अस्थायी दुकानों, अवैध निर्माण और सड़क पर रखे सामान को हटाने के साथ कई लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई।
कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर लोगों ने विरोध जताने का प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते अभियान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। एसडीएम सदर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने में सहयोग करने की अपील भी की।


Post a Comment