Top News

शाहजहांपुर: वृक्षारोपण कार्यक्रम से भगाने पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचा युवक

फोटो प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह को सीनरी भेंट करते राजू 


सांसद अरुण सागर के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ था राजू राठौर 

नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा राजू को नगर पंचायत प्रांगण से गया था भगाया 

उत्तर प्रदेश 

यूपी के शाहजहांपुर में खुद को बीजेपी का कार्यकर्ता बताने वाले राजू राठौर पिछले एक वर्ष से लगातार सुर्खियों में हैं। कभी राम बारात में स्वागत के दौरान हुए विवाद में चर्चा में रहे राजू अब नगर पंचायत कार्यालय अल्हागंज से भगाये जाने के मामले में सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछला मामला अभी तक सुलझा भी नहीं था तब तक राजू राठौर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दर असल 10 जुलाई को बीजेपी सांसद अरुण कुमार सागर और पूर्व विधायक शरदवीर सिंह द्वारा नगर पंचायत अल्हागंज और सीएचसी अल्हागंज में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें नगर के खुद को युवा नेता बताने वाले राजू राठौर भी वृक्षारोपण अभियान में शामिल होने गए थे। जानकारी के मुताबिक वृक्षारोपण अभियान में पहुंचने से पूर्व सांसद राजू राठौर के नेशनल हाईवे730 सी पर स्थित मिल पर भी रुके जहां राजू राठौर ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात राजू राठौर सांसद के साथ चल पड़े। नगर पंचायत प्रांगण में पहुंचते ही राजू राठौर को वहां से भगा दिया गया। जिसकी चर्चाएं नगर क्षेत्र में तरह तरह की हुईं हालांकि राजू राठौर का कहना कि उन्हें केवल नगर पंचायत अध्यक्ष पति आदि ने भगाया गया था। जिसके बाद चर्चा में आए राजू राठौर ने सोशल मीडिया पर होती अपनी इंसल्ट को लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय का रुख कर लिया।और वह मंगलवार को बीजेपी मुख्यालय लखनऊ पहुंचे जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल रघुवर दास साहू बाबूजी जी का चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर रमाशंकर साहू सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के साथ स्वागत कर मुलाकात की।



इस दौरान राजू राठौर ने प्रदेश कार्यालय में नीरज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंट करते हुए संबंधित घटना की जानकारी दी। राजू राठौर के मुताबिक उन्होंने वह सारे साक्ष्य बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को देकर अवगत कराया है कि उनके साथ जो भी घटनाएं हुईं हैं वह लगातार उनके समाज को अपमानित करने और उनके साथ भेदभाव करने का काम किया जा रहा है।


फोटो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलते राजू 


राजू राठौर ने अपमानित करने वालों के उपलब्ध कराए साक्ष्य 
खुद को बीजेपी का कार्यकर्ता बताने वाले राजू राठौर पिछले कई वर्षों से सोशल मीडिया पर बीजेपी नेताओं के साथ फोटो शेयर कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जनपद के कई विधायक और मंत्रियों के साथ भी फोटो अपलोड की हैं। राजू राठौर खुद को तेली समाज का युवा नेता भी बताते हैं। बीजेपी मुख्यालय लखनऊ पहुंचे राजू राठौर ने अपने साथ हुई मारपीट और जलालाबाद के बीजेपी नेता को फोन पर दो गई गालियों की भी रिकॉर्डिंग के साथ सोशल मीडिया पर चली खबरों को भी साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल किया है। यह सारे आरोप उन्होंने अल्हागंज के एक बड़े बीजेपी नेता के परिवार पर लगाए हैं। हालांकि सूत्रों की मानें तो बीजेपी में राजू राठौर का कोई भी न तो पद है और न ही कोई लिखित सदस्यता है। ऑनलाइन सदस्यता को बीजेपी के कुछ पदाधिकारी पहले ही जलालाबाद के  अजय ठाकुर के मामले में उन्हें भी असली सदस्यता न मानने की बात कर चुके हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume