![]() |
| फोटो: वृक्षारोपण का संकल्प लेते रेड क्रॉस के पदाधिकारी |
रेड क्रॉस और राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ने किया संयुक्त वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश
यूपी के शाहजहांपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, नगर एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्रदेश सरकार की मंशानुसार तथा जिलाधिकारी एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष के निर्देशन में "माँ के नाम एक पेड़" जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, नगर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि जिस प्रकार माँ हमें जन्म देकर हमारा पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार वृक्ष हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन), स्वच्छ वायु एवं शुद्ध पर्यावरण प्रदान कर मानव जीवन की रक्षा करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसका संरक्षण भी करना चाहिए।
जिला पर्यावरण समिति शासन द्वारा नामित सदस्य अतुल सक्सेना ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। वहीं आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अचला गुप्ता ने सभी से अपील करते हुए कहा कि यदि हम अपनी माँ के प्रति सच्चा सम्मान व्यक्त करना चाहते हैं तो उनके नाम एक पौधा अवश्य लगाएँ और उसकी नियमित देखभाल करें।
![]() |
| फोटो:वृक्षारोपण करते रेड क्रॉस के पदाधिकारी |
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव डॉ. विजय जौहरी ने कहा कि रेड क्रॉस का मूल उद्देश्य मानव सेवा, मानव जीवन की रक्षा तथा पीड़ित मानवता की सहायता करना है। वृक्षारोपण भी मानव सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, क्योंकि एक वृक्ष वर्षों तक अनगिनत लोगों को प्राणवायु प्रदान कर जीवन का आधार बनता है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रदेश सरकार के इस जनजागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया तथा रेडक्रॉस कार्यालय द्वारा लोगों को वृक्ष भी वितरित किये गए।
इससे पूर्व हथौरिया गांव में आयोजित कार्यक्रम में भी रेड क्रॉस के सचिव डॉ विजय जौहरी ने जिलाधिकारी अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी नेतृत्व में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की जिसका शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री माननीय श्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया । इस अवसर पर सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री सरोज श्रीवास्तव, श्री बृजेश गुप्ता, समाजसेवी अजय शर्मा पंडित गजेंद्रनाथ आचार्य , श्री रियाजुद्दीन, श्री नवजोत सिंह, योगाचार्य श्री मृदुल गुप्ता, श्रीमती पूजा देवी श्रवण अनुपम शैलेन्द्र गुप्ता सहित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के स्वयंसेवक तथा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, नगर के समस्त चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए प्रदेश सरकार के हरित अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का संदेश दिया।


Post a Comment