Top News

बहराइच: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत , घर में मचा कोहराम



38 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

उत्तर प्रदेश /बहराइच

मामला यूपी के बहराइच का है जहां थाना पयागपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीलम तिवारी (38) पत्नी राजीव तिवारी, निवासी गोबरे बाग, हसुआ पारा, थाना पयागपुर, हजूरपुर मार्ग पर काधी कुइया के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट किसी कारणवश गोरखपुर–बहराइच एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं। ट्रेन की टक्कर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पयागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

फिलहाल महिला के ट्रेन की चपेट में आने के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume