![]() |
| फोटो:रोजा में कौशल प्रदर्शनी का अवलोकन करते सीडीओ |
विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेला आयोजित, चयनित युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश
यूपी के शाहजहाँपुर में बुधवार को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), रोजा में कौशल प्रदर्शनी, रोजगार मेला एवं कौशल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी रहे। उन्होंने विभिन्न कंपनियों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को "कौशल यूथ आइकॉन" सम्मान से सम्मानित किया।मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने कहा कि कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। सरकार की कौशल विकास एवं रोजगारपरक योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने युवाओं से अपने कौशल को निरंतर निखारते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उनका चयन किया। चयनित युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट उद्यमियों एवं प्रशिक्षण प्रदाताओं को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।समारोह में अधिकारियों, प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों, उद्योग जगत से जुड़े लोगों एवं बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कौशल आधारित रोजगार के प्रति प्रेरित करना तथा जनपद में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना था।

Post a Comment