Top News

शाहजहांपुर: सोलर पैनल प्लेट चोरी करने वाले गिरोह के 03 अभियुक्त गिरफ्तार

फोटो शाहजहांपुर पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त 


 थाना मदनापुर पुलिस की कार्यवाही से चोरी की गई सोलर पैनल प्लेटें भी बरामद 

शाहजहांपुर 

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर मदनापुर पुलिस टीम ने सोलर पैनल चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

        14 जुलाई को रतनपाल पुत्र लालाराम नि0ग्रा0 केशौपुर गौटिया थाना मदनापुर ने अज्ञात चोरों द्वारा तहरीर दी गई कि उसके खेत से 07 सोलर पैनल को चोरी हो गए हैं । पुलिस को मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना लालवहादुर सिंह ने करते हुए उक्त चोरी की घटना के सफल अनावरण हेतु थाना मदनापुर पर 02 पुलिस टीमों का गठन किया । बुधवार को पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में सुरागरसी /पतारसी की जा रही थी कि मुखबिर खास द्वारा सूचना दी की ग्राम बुधवाना से जलालाबाद की तरफ जाने वाली सडक पर कुछ लोग हरे व पीले आटो के ऊपर सोलर प्लेट बांधकर कहीं ले जा रहे हैं । प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तो ग्राम वुधवाना से जलालाबाद की तरफ जाने वाले गंगा एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड से थोडा पहले एक हरे व पीले रंग का ऑटो है, जिसकी छत पर सोलर प्लेट बंधी दिखाई दी तथा ऑटो के पीछे एक मोटर साईकिल पर दो व्यक्ति बैठे थे दिखाई दिये । शक होने पर एक बारगी दबिश देकर घेर घेरकर उस ऑटो को पकड़ लिया व मोटरसाईकिल सवार दोनों व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर भाग गये जिनकी तलाश की जा रही है, आटो में चालक सहित तीन व्यक्ति बैठे हुये थे जिन्हे कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 13.54 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । जिनके कब्जे से चोरी किये गये 07 सोलर पैनल प्लेट LOOM SOLAR कम्पनी के बरामद किये गये । उक्त घटना के सम्बन्ध में पूर्व से थाना मदनापुर पर  BNS केस पंजीकृत है । माल बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317 (4) BNS की वृद्धि की गयी व उक्त ऑटो को सीज करते हुए अभियुक्तगणों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume