Top News

फर्रुखाबाद: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने बनाई किसान प्रकोष्ठ की टीम



जनसत्ता दल लोकतांत्रिक किसान प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न

 50 लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता मिशन 2027 को कसी कमर

उत्तर प्रदेश 

यूपी के फर्रुखाबाद में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक (किसान प्रकोष्ठ) की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम भिड़ौर स्थित दिव्या बिल्डर्स, चिलसरा रोड पर आयोजित की गई। बैठक का आयोजन किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह तोमर के नेतृत्व में तथा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए जोगराम राजपूत एवं राणा प्रताप सिंह को जिला उपाध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ तथा रामशरण राजपूत को जिला सचिव, किसान प्रकोष्ठ के पद पर मनोनीत किया गया।इस अवसर पर रवि कुमार, अशोक कुमार सक्सेना, नरेश सक्सेना, जगदीश यादव, शेर सिंह, रामशरण, राकेश, बेचेलाल कुशवाहा, सोनपाल राजपूत, विजय, विकास यादव, देवेंद्र यादव, अखिलेश यादव सहित लगभग 50 लोगों ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की सदस्यता ग्रहण की। सभी नवसदस्यों का पार्टी पदाधिकारियों द्वारा स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।




बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चौहान ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यदि किसान समृद्ध होगा तो गांव समृद्ध होगा और गांव समृद्ध होगा तो उत्तर प्रदेश सहित पूरा देश समृद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक सदैव किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई लड़ता आया है। उन्होंने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की सरकार बनती है तो किसानों के हित में ठोस योजनाएं लागू की जाएंगी।

किसानों के लिए प्रमुख प्रस्तावित योजनाएं—

कृषि उपज की पूर्ण खरीददारी एवं लाभकारी मूल्य दिए जाने की गारंटी।

सिंचाई के समय नहरों में पर्याप्त पानी एवं बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

किसान दुर्घटना बीमा योजना की राशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी।

किसानों के हित में सभी कृषि यंत्रों को कर मुक्त किया जाएगा।

खेतों की बैरीकेटिंग के लिए किसानों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक के दौरान उपस्थित जिला सचिव सिद्धांत सिंह, योगेंद्र सिंह राठौर, मुकेश चौहान, अरविंद चौहान, धनंजय सिंह एवं नवसदस्यों ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और किसानों की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume