Top News

शाहजहांपुर हरदोई सहित यूपी के 31 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी


फोटो मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट 


 मौसम विभाग का अलर्ट: यूपी के 12 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी,

शाहजहांपुर,  हरदोई समेत 31 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश

उत्तर प्रदेश 

लखनऊ - भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, प्रादेशिक मौसम केन्द्र लखनऊ ने  20 जुलाई के लिए प्रभाव आधारित पूर्वानुमान जारी किया है। यह चेतावनी 20 जुलाई सुबह 08:30 बजे से 21 जुलाई सुबह 08:30 बजे तक के लिए मान्य है। विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और अगले 24 घंटों में कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में चार श्रेणियों में जारी हुआ अलर्ट

1. बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा रेड अलर्ट जारी:

इन जिलों में सबसे अधिक खतरा है: बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कासगंज, एटा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आस पास के क्षेत्र हैं जहां बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


2. भारी से बहुत भारी वर्षा (ऑरेंज अलर्ट) -

गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, जालौन एवं आस पास के क्षेत्र।


3. भारी वर्षा (येलो अलर्ट) -

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र।


4. मेघगर्जन एवं वज्रपात की संभावना -

विभाग ने बांदा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर के अलावा चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र समेत लगभग पूरे पूर्वी, मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश शामिल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume