Top News

शाहजहाँपुर में सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे, गर्रा में सबसे ज्यादा 4.85 मीटर की गिरावट

 

जल निगम द्वारा जारी रिपोर्ट 


शाहजहाँपुर में गंगा, रामगंगा, गर्रा और खन्नौत खतरे से नीचे

उत्तर प्रदेश 

यूपी के शाहजहाँपुर में जनपद की नदियों के जलस्तर को लेकर बाढ़ प्रभारी अधिकारी शारदा नहर खण्ड ने 20 जुलाई 2026 सुबह 8 बजे की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार जनपद की चारों प्रमुख नदियां गंगा, रामगंगा, गर्रा और खन्नौत खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही हैं।

जारी रिपोर्ट के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर भैंसार ढाई घाट तटबंध पर आज 141.850 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान 143.650 से 1.800 मीटर नीचे है। वहीं रामगंगा नदी डबरी घाट पर 134.440 मीटर पर है, जो खतरे के निशान 137.300 से 2.860 मीटर नीचे है।

इसी तरह गर्रा नदी अजीजगंज पुल पर सबसे ज्यादा खतरे से नीचे है। यहां आज का जलस्तर 143.950 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 148.800 मीटर है। यानी गर्रा नदी खतरे से 4.850 मीटर नीचे बह रही है। खन्नौत नदी का जलस्तर लोधीपुर पुल पर 143.700 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान 145.750 से 2.050 मीटर कम है।

बाढ़ प्रभारी अधिकारी ने बताया कि दूनी बैराज से गर्रा नदी में 3120 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। इसके अलावा कटना नदी में 950 क्यूसेक पानी पास हो रहा है, जो शाहजहाँपुर से पहले ही गर्रा नदी में मिल जाती है। फिलहाल सभी नदियों के जलस्तर में स्थिरता बनी हुई है और बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume