![]() |
| फोटो: ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण करते डीएम |
उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने डीएम कंपाउंड परिसर स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वेयरहाउस का बाह्य मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में ईवीएम को सुरक्षित रखने से संबंधित सभी सुरक्षात्मक बिंदुओं की गहन जानकारी की। वेयरहाउस के फायर व्यवस्था, गार्ड व्यवस्था, आदि का जायजा लेते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था एवं अग्निशमन यंत्र समुचित रूप से क्रियाशील रहें। यह किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, इस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment