Top News

शाहजहांपुर: त्योहारों को लेकर एसपी सौरभ दीक्षित ने किया पैदल गश्त

 



सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर।24 नवंबर 2026

 यूपी के शाहजहांपुर में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। गश्त के दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा आपसी सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।



उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त एवं प्रभावी पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित करें। विशेष रूप से संवेदनशील स्थानों, बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी बरतने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए सदैव तत्पर रहने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन एवं विनम्र व्यवहार रखने तथा प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए कहा।

शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume