Top News

शाहजहांपुर: एसपी और वामा सारथी अध्यक्षा ने विनोबा सेवा आश्रम में मनाई दीपावली

 



 बुजुर्गों व बच्चों को बांटी मिठाई और फल

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर। 07/नवंबर 2026

दीपावली के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने वामा सारथी अध्यक्षा आशिमा महाजन दीक्षित (आईआरएस) के साथ विनोबा सेवा आश्रम, बरतारा पहुंचकर बुजुर्गों और बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया।



आश्रम पहुंचने पर दोनों अधिकारियों ने वहां निवासरत बुजुर्गों और बच्चों से आत्मीयतापूर्वक मुलाकात की और उनके साथ समय व्यतीत किया। इस दौरान उन्होंने सभी को मिठाई और फल वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।



मिठाई और फल पाकर आश्रम में रह रहे बुजुर्गों और बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। अधिकारियों ने उनसे संवाद करते हुए कहा कि त्योहारों की खुशियां अपनों के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के साथ साझा करने से और भी विशेष बन जाती हैं।



इस पहल के माध्यम से बुजुर्गों और बच्चों के प्रति सम्मान, स्नेह और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार की ओर से आश्रमवासियों के सुखद और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume