समाज की एकता पर जोर
उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर।
नगर पंचायत अल्हागंज में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का एक गरिमामयी और ऊर्जावान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज की एकता, संस्कृति और गौरव को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में जिलास्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शिरकत की। इनमें जिला अध्यक्ष पदम सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिला महामंत्री मुनीश सिंह परिहार, प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रभारी ओम सिंह एडवोकेट, जिला संयोजक सुनील सिंह भदोरिया एवं जिला मंत्री योगेंद्र प्रताप सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
नगर पंचायत अल्लाहगंज इकाई के सभी पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इनमें नगर अध्यक्ष ठाकुर रोहित सिंह परमार, नगर उपाध्यक्ष ठाकुर अभिषेक कुमार सिंह, नगर उपाध्यक्ष ठाकुर अरविंद सिंह, संगठन महामंत्री ठाकुर इंद्रजीत सिंह, संगठन मंत्री ठाकुर अजीत सिंह, नगर संगठन मंत्री ठाकुर दीपक सिंह, नगर प्रभारी ठाकुर शोभित सिंह, नगर कोषाध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह सोमवंशी, नगर महामंत्री ठाकुर रजनीश सिंह, मीडिया प्रभारी ठाकुर शिवम सिंह, नगर मंत्री आकाश सिंह एवं संगठन प्रचारक ठाकुर रमन सिंह शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज के युवाओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन जय माँ भवानी के उद्घोष के साथ हुआ।

Post a Comment