Top News

शाहजहांपुर में 56 उपनिरीक्षकों के तबादले, एसपी ने बदले कार्यक्षेत्र



   पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने जारी किया आदेश

उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर।11 नवंबर 2026

जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत 56 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने पुलिस महानिरीक्षक स्थापना उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या डीजी-चार-101(106)/2026/4943 दिनांक 29-10-2026 के निर्देशों के अनुपालन में यह आदेश जारी किया है। आदेश  11 नवंबर को जारी हुआ है।

आदेश के अनुसार सभी उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सामने अंकित स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। संबंधित थाना प्रभारियों को अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला सूची इस प्रकार है-

प्रमोद कुमार, चौकी प्रभारी अस्पताल थाना कोतवाली से थाना परशुरामपुरी, सुशांत रावत, चौकी प्रभारी अजीजगंज थाना कोतवाली से थाना बण्डा, अंकित कुमार, थाना कोतवाली से थाना बण्डा, प्रियव्रत दुहन, चौकी प्रभारी उस्मानबाग थाना सदर बाजार से थाना सिंधौली, ललित शर्मा, चौकी प्रभारी अन्जान थाना सदर बाजार से थाना मिर्जापुर, सुभाष चन्द्र, चौकी प्रभारी कचहरी थाना सदर बाजार से थाना कलान, सचिन भारती, थाना सदर बाजार से थाना खुटार।

जगेन्द्र प्रताप सिंह, थाना कांट से थाना कलान, नागेन्द्र तिवारी, थाना कांट से थाना बण्डा, अनिल कुमार, थाना कांट से थाना सदर बाजार, निष्ठा लौर, थाना कांट से थाना कलान, प्रमोद कुमार, थाना कांट से थाना सदर बाजार, मोहित कुमार अधाना, चौकी प्रभारी बरुआ थाना मदनापुर से चौकी प्रभारी जिला अस्पताल थाना कोतवाली, नरेन्द्र कुमार शर्मा, थाना मदनापुर से थाना कोतवाली, दिलशाद खां, थाना निगोही से थाना कलान, शिव कुमार, थाना निगोही से थाना पुवायां, मोनिका चौधरी, थाना निगोही से थाना सदर बाजार।



सागर, चौकी प्रभारी हथौड़ा थाना रोजा से चौकी प्रभारी उस्मानबाग थाना सदर बाजार, विनीत कुमार, चौकी प्रभारी गुर्री थाना रोजा से थाना पुवायां, जयदेव सिंह, थाना रोजा से थाना पुवायां, शिवम अग्रवाल, थाना रोजा से थाना परौर, राकेश कुमार, थाना रोजा से थाना पुवायां, पूनम, थाना रोजा से थाना पुवायां, अभिषेक, थाना रोजा से थाना पुवायां, मोहित, थाना सेहरामऊ दक्षिणी से थाना परौर, आजाद यादव, थाना सेहरामऊ दक्षिणी से थाना परौर, हसनैन अली, थाना सेहरामऊ दक्षिणी से थाना कोतवाली।

विशाल, चौकी प्रभारी बड़ागांव थाना पुवायां से चौकी प्रभारी अन्जान थाना सदर बाजार, अनिल कुमार, थाना पुवायां से थाना कांट, विपिन गौतम, थाना पुवायां से थाना कांट, धर्मेन्द्र कुमार, थाना पुवायां से थाना अल्लाहगंज, स्वरूप सिंह, थाना पुवायां से थाना कांट, गौरव कुमार, थाना पुवायां से थाना परशुरामपुरी, कपिल देव, थाना पुवायां से थाना रामचन्द्र मिशन, संजीव कुमार, थाना पुवायां से थाना परशुरामपुरी, सचिन कुमार, चौकी प्रभारी बिलन्दापुर थाना सिंधौली से थाना सदर बाजार, पुनीत शर्मा, थाना बण्डा से थाना कलान, प्रदीप चौधरी, थाना बण्डा से चौकी प्रभारी अजीजगंज थाना कोतवाली, रणजीत सिंह, थाना बण्डा से थाना कलान।



कृष्णपाल सिंह, चौकी प्रभारी कैहमरिया थाना खुटार से थाना अल्लाहगंज, रमेश कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी बिरियागंज थाना तिलहर से थाना पुवायां, देवेश कुमार, थाना तिलहर से थाना पुवायां, नितिन कुमार, थाना तिलहर से थाना सिंधौली, गौरव कुमार, थाना तिलहर से थाना मिर्जापुर, राम कुमार, थाना तिलहर से थाना पुवायां, सुरेन्द्र पाल सिंह, थाना कटरा से थाना परशुरामपुरी, रामू, थाना कटरा से थाना पुवायां, अरुण कुमार यादव, थाना कटरा से थाना परौर, करतार सिंह, थाना खुदागंज से थाना सदर बाजार, जयविन्द सिंह, थाना मिर्जापुर से थाना सेहरामऊ दक्षिणी, हरेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी बाराकला थाना कलान से थाना सेहरामऊ दक्षिणी, प्रमोद कुमार, थाना कलान से थाना रामचन्द्र मिशन, पंकज कुमार, थाना कलान से थाना पुवायां, वीकेश कुमार यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना परौर से थाना खुटार, हनुमान यादव, थाना सिंधौली से पुलिस लाइन तथा अशोक कुमार, थाना कलान से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कलान के पद पर स्थानांतरित किए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume