अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर। 30 अक्टूबर 2026
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 (PET-2026) को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए शाहजहांपुर पुलिस ने कमर कस ली है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने जनपद में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती, अभ्यर्थियों के आवागमन, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि पूरी सतर्कता व मुस्तैदी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें और केंद्रों पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा केंद्रों के आसपास यातायात सुचारु रखा जाए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


Post a Comment