Top News

शाहजहांपुर: वोट बचाओ, देश बचाओ यात्रा में गूंजे वोट चोरी के खिलाफ नारे,

 


कांग्रेस न उठाई चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर। 

प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ यात्रा’ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी के नेतृत्व में निकली बाइक रैली कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से प्रारंभ होकर बहादुरगंज, घंटाघर, लाल इमली चौराहा एवं रोडवेज होते हुए शहीद अशफाक उल्लाह खां की मजार पर पहुंची, जहां चादरपोशी के साथ यात्रा का समापन हुआ।

यात्रा के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’, ‘वोट चोरी बंद करो’ और ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’ जैसे नारों से लोकतंत्र की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

इस अवसर पर कुणाल चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव पर निर्भर करती है। मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का पारदर्शी समाधान होना चाहिए। वोट की ताकत ही लोकतंत्र की असली ताकत है।

प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने कहा कि युवा कांग्रेस मताधिकार की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद करती रहेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने कहा कि मताधिकार की निष्पक्षता पर उठने वाले सवालों का उचित जवाब दिया जाना चाहिए।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राम जी अवस्थी ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ केवल नारा नहीं, बल्कि मताधिकार को सुरक्षित रखने का संकल्प है। ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होने तक कांग्रेस अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

इस दौरान अशफाक उल्ला खान, तकवीम हसन खान, अनूप वर्मा, पवन सिंह, कृष्ण विनोद मिश्रा, अरूणोद मिश्रा, अनस इकबाल, फैजान अली खान, सईद अंसारी, फुरकान अहमद कुरेशी, रहीम दाद खान, शिवओम मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume