Top News

गाजियाबाद: खिचरा में श्री दुर्गा जागरण का 23वां भव्य आयोजन

 


जागरण में सम्मिलित होने के लिए चार राज्यों से उमड़े श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश /गाजियाबाद 

जनपद के खिचरा गांव में सोमवार को रामनवमी के पावन अवसर पर श्री दुर्गा जागरण का 23वां भव्य आयोजन धूमधाम से किया गया। आयोजन युग ज्योति जनसेवा समिति गाजियाबाद की ओर से किया गया, जिसका नेतृत्व समिति के अध्यक्ष नीलाम्बर जी ने किया।

समिति द्वारा प्रतिवर्ष रामनवमी के अवसर पर इस जागरण का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। जागरण के दौरान नौ देवियों के स्वरूपों की झांकियों के साथ उनकी गाथाओं का मंचन किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भजन संध्या में लीन हो गए।

समिति द्वारा खिचरा में माता रानी का अत्यंत सुंदर एवं भव्य मंदिर बनवाया गया है, जहां प्रतिवर्ष जागरण के साथ-साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन होता है। इस धार्मिक आयोजन में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश से भी श्रद्धालु अपने परिवार सहित माता रानी का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

जागरण में संजय एंड पार्टी द्वारा माता रानी के मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। पूरी रात "जय माता दी" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जागरण में सम्मिलित होकर पुण्य अर्जित किया।आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।



इस अवसर पर एन एन मिश्रा, संजीव शर्मा, केशव अग्निहोत्री, राहुल शर्मा, उमेश यादव, पिंटू, दुशासन, दिलीप शर्मा, प्रदीप शर्मा अखिलेश, दयाशंकर, सोनू विनोद, पप्पू आदि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume