Top News

शाहजहाँपुर: एसपी सौरभ दीक्षित ने 17 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के किए तबादले



  पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने तत्काल प्रभाव से नई तैनाती के आदेश

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर। 

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने जनपद में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 17 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से कर दिया है। इस संबंध में 22 अक्टूबर को आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक यशपाल सिंह को थाना साइबर क्राइम, निरीक्षक देवेन्द्र कुमार को अपराध शाखा भेजा गया है। उपनिरीक्षक अशोक कुमार को थाना कलान, इन्द्रपाल सिंह को चौकी प्रभारी कस्बा थाना कटरा, सत्यवीर सिंह पाल, धर्मेन्द्र कुमार और राजवीर सिंह को थाना परशुरामपुरी में तैनाती दी गई है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक जगत सिंह को चौकी प्रभारी फत्तेपुर थाना रामचन्द्र मिशन, हरस्वरूप सिंह को थाना अल्हागंज, सूबेराम को थाना खुटार भेजा गया है। थाना सेहरामऊ दक्षिणी में तैनात उपनिरीक्षक देवी प्रसाद सिंह को वहीं वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।

चौकी महासिर थाना सिंधौली में तैनात उपनिरीक्षक अनेग सिंह को थाना अल्हागंज, चौकी बाराकला थाना कलान के उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक राजेश कुमार शुक्ल का पूर्व में थाना रौजा किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। थाना कलान के उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह को थाना रामचन्द्र मिशन भेजा गया है। थाना सदर बाजार के उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र का पूर्व में थाना मदनापुर किया गया स्थानांतरण संशोधित कर उन्हें चौकी प्रभारी कचहरी थाना सदर बाजार बनाया गया है, जबकि चौकी कचहरी के उपनिरीक्षक दिनेश कुमार को थाना सदर बाजार भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित को उपरोक्तानुसार सूचित होकर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume