![]() |
| फोटो: सारथी कंसल्टेंसी सर्विसेज का फीता काटकर शुभारंभ करते पूर्व विधायक |
अल्हागंज में 'सारथी कंसल्टेंसी सर्विसेज' का पूर्व विधायक शरदवीर सिंह किया उद्घाटन
उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर।
यूपी के शाहजहांपुर में नगर पंचायत अल्हागंज में बाईपास रोड पर विकास में एक नई पहल जुड़ गई है। सोमवार को अल्हागंज में 'सारथी कंसल्टेंसी सर्विसेज' के शुभारंभ का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं की बड़ी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक आदरणीय शरदवीर सिंह उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अनिल गुप्ता ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर संस्थान का विधिवत शुभारंभ किया।
युवा सोच को मिला नया मंच
संस्थान के संचालक करन सिंह को इस रचनात्मक और उपयोगी पहल के लिए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शरदवीर सिंह ने हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, "अल्हागंज जैसे कस्बे में जब युवा नई सोच के साथ आगे आते हैं, तो निश्चित रूप से क्षेत्र का विकास तेजी से होता है। सारथी कंसल्टेंसी जैसी सेवाएं युवाओं को सही दिशा और मार्गदर्शन देने का काम करेंगी।"
भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री अनिल गुप्ता ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में युवाओं को सही करियर गाइडेंस, सरकारी योजनाओं की जानकारी और प्रोफेशनल कंसल्टेंसी की अत्यंत आवश्यकता है। अल्हागंज में इस तरह की सेवा शुरू होना निश्चित ही स्थानीय युवाओं और आमजन के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा।
बधाइयों का लगा तांता
कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी आशुतोष अग्निहोत्री , युवा नेता सरोज मिश्रा, पूर्व चेयरमेन राजेश वर्मा,पत्रकार अनुज अग्निहोत्री, आकाश दीक्षित, विकास मिश्रा, अभय मिश्रा भानू, पप्पू भदौरिया, आदित्य शुक्ला आयुष भदौरिया, ठाकुर रवि सिंह, आदर्श दुवे एडवोकेट, पुष्कल त्रिपाठी सहित अन्य अतिथियों ने छोटे भाई करन सिंह को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि 'सारथी' नाम के अनुरूप यह संस्थान लोगों के जीवन और करियर का सारथी बनकर उन्हें सफलता के मार्ग पर ले जाएगा।
इस अवसर पर करन सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य अल्हागंज के लोगों को एक ही छत के नीचे बेहतर कंसल्टेंसी सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बड़े शहरों की ओर न भागना पड़े। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने सारथी कंसल्टेंसी सर्विसेज के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।



Post a Comment