Top News

शाहजहांपुर: तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

 

सोलो डांस प्रतियोगिता में वैदेही गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर। 

अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन आईवीएफ महिला इकाई की ओर से होटल रॉयल पन्ना में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रैंप वॉक, सोलो डांस, डुएट डांस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने तीज के रंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रैंप वॉक में करीब 100 महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महिला मिथिलेश अग्रवाल, मुख्य अतिथि विधायक सलोना कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि शिल्पी गुप्ता रहीं। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं की सहभागिता रही। महोत्सव के दौरान महिला सशक्तीकरण की पहल भी की गई। प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश अग्रवाल ने जिले की टीम के सहयोग से चार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनें प्रदान कीं। दीपा श्रीवास्तव, अदिति कश्यप, दीपा गुप्ता और कंचन कनौजिया को सिलाई मशीन दी गईं। आयोजकों ने बताया कि इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।

आयोजकों ने कहा कि तीज सभी सनातनी महिलाओं के लिए उत्सव का अवसर है। वैश्य समाज के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों की महिलाओं को जोड़कर सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।

सोलो डांस प्रतियोगिता में वैदेही गुप्ता ने प्रथम, अनामिका मिश्रा ने द्वितीय और निधि रस्तोगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डुएट डांस में शिवानी एवं पाविका की जोड़ी प्रथम, सृष्टि एवं त्रिशा द्वितीय तथा अनामिका एवं रंजन तृतीय स्थान पर रहे।

बेस्ट मेहंदी का पुरस्कार अर्शिता गुप्ता, बेस्ट हेयरस्टाइल राखी गुप्ता, तीज दिवा ललिता, ट्रेडिशनल दिवा ज्योति गुप्ता और मिस एलीगेंस का पुरस्कार प्रियंका बियानी को दिया गया।

कार्यक्रम में चेयरपर्सन मनु गुप्ता, जिलाध्यक्ष निशा गुप्ता, महामंत्री कविता गुप्ता, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रुचि गुप्ता, नगर अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता, सह संयोजक राखी अग्रवाल, रेखा गुप्ता, ज्योति गुप्ता, मोना गुप्ता, हर्षि गुप्ता, प्रशंसा गुप्ता और प्रियंका सिंघल सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। संचालन काजल शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का संयोजन शुभा गुप्ता एवं प्रियंका बियानी ने किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume