![]() |
| फाइल फोटो मृतक महेंद्र सिंह |
गंभीर बीमारी से परेशान चल रहा था बुजुर्ग
उत्तर प्रदेश/ शाहजहांपुर
यूपी के शाहजहांपुर में रविवार को एक युवक ने बंडा थाना क्षेत्र में बीमारी से परेशान होकर 62 वर्षीय बुजुर्ग का मानसिक संतुलन कितना खराब हो गया कि वह आत्महत्या करने को मजबूर होकर शारदा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद बुजुर्ग का शव बंडा के भांभी गांव के पास पानी में उतराता हुआ मिला । मामले की सूचना बंडा पुलिस को दी गई, पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
जनपद पीलीभीत के थाना गजरौला के गांव मनहरिया खुर्द कलाँ निवासी 62 वर्षीय महेंद्र सिंह काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे । 27 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे वह अपने घर से बिना किसी को बताए निकल आए और पास ही स्थित शारदा नहर में कूदकर छलांग लगा दी । वहीं जब वह शाम तक अपने घर वापस नहीं पहुंचे तो उनके परिवार वाले लोग उनकी तलाश में जुट गए लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका । इधर रविवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने एक शव बंडा थाना क्षेत्र के गांव भांभी के पास पूर्व वाली पटरी के किनारे शारदा नहर में तैरता हुआ देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई । सूचना पर पहुंचे उनके रिश्तेदारों और परिजनों ने शव की शिनाख्त की । पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । इनकी मौत से पत्नी अमरजीत कौर व पुत्र इकबाल सिंह का रो रो कर बुरा हाल है ।

Post a Comment