पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने पुलिसकर्मियों को दिए सतर्कता के निर्देश
उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर।
श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने शनिवार को कांवड़ रूट का स्थलीय निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के साथ थाना कोतवाली एवं थाना कांट क्षेत्र के अंतर्गत कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण किया । निरीक्षण के दौरान एसपी ने कांवड़ मार्ग पर बनाए गए विभिन्न पुलिस प्वाइंट्स, ड्यूटी प्वाइंट्स एवं संवेदनशील स्थानों को चेक किया और मौके पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कांवड़ियों की आवाजाही तथा भीड़ नियंत्रण के संबंध में जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और रूट पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, मार्ग पर जाम की स्थिति न बनने देने और किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने सीओ व थाना प्रभारियों को कांवड़ मार्ग पर लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने और पुलिस बल की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


Post a Comment