Top News

शाहजहाँपुर: देशभक्ति के रंग में रंगा जिला कारागार, धूमधाम से मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं और बंदियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां,

DLSA सचिव अपेक्षा सिंह रहीं मुख्य अतिथि,  दो कारागार कर्मियों को मिला DG Commendation Disc (Silver)

उत्तर प्रदेश /शाहजहाँपुर

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कारागार, शाहजहाँपुर में देशभक्ति और उल्लास से भरा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कारागार परिसर पूरा दिन भारत माता के जयकारों और देशभक्ति गीतों से गूंजता रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की सचिव अपेक्षा सिंह रहीं। समारोह का आयोजन कारागार अधीक्षक जे. पी. तिवारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कारागार के अधिकारी, कर्मचारी, बंदी और गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राएं बनीं आकर्षण का केंद्र

समारोह का मुख्य आकर्षण आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। छात्राओं की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों ने भी गीत, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बंदियों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम के साथ सुधार और नई जिंदगी की शुरुआत का संदेश भी दिखा।

दो कर्मियों को मिला सम्मान

इस अवसर पर सराहनीय सेवाओं के लिए उप कारापाल सुभाष चंद यादव और वरिष्ठ सहायक आरती देवी को प्रतिष्ठित “DG Commendation Disc (Silver)” से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर कारागार परिवार ने दोनों को बधाई दी।

मुख्य अतिथि अपेक्षा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता केवल उत्सव नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों को समझने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा है। उन्होंने बंदियों को शिक्षा और सकारात्मक सोच के साथ जीवन की नई शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया।

कारागार अधीक्षक जे. पी. तिवारी ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि कारागार का उद्देश्य सिर्फ अभिरक्षा नहीं, बल्कि सुधार, शिक्षा और पुनर्वास के जरिए बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए छात्राओं और बंदियों की सराहना की। राष्ट्रगान और राष्ट्र के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume