Top News

शाहजहांपुर : 4 किलो 50 ग्राम अफीम बरामदगी केस में ,दो सगे भाइयों को 8-8 साल कारावास



जलालाबाद के दो सगे भाई खुटार थाना क्षेत्र में तस्करी में पकड़े गए थे 

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत शाहजहांपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में दो आरोपियों को 8-8 वर्ष के कठोर कारावास और कुल एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेन्द्र कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर / पार्टी प्रभारी शुभम वर्मा के पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल, थाना खुटार पुलिस और अभियोजन विभाग के समन्वय से प्रभावी पैरवी की गई।

मामला क्या था?

थाना खुटार में पंजीकृत 168/2025 में धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में आरोपी विवेक गुप्ता और शिवकेश पुत्रगण रामप्रकाश गुप्ता निवासी मोहल्ला कानून गोयान, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहांपुर के कब्जे से 04 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद हुई थी।

इस मामले में मॉनिटरिंग सेल द्वारा समयबद्ध रूप से न्यायालय एडीजे-42 में साक्षियों को प्रस्तुत कराकर प्रभावी पैरवी की गई, जिसके परिणाम स्वरूप न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए 8-8 वर्ष के कारावास और 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।


सजा पाने वाले अभियुक्तों का विवरण:

1. विवेक गुप्ता एवं शिवकेश पुत्रगण रामप्रकाश गुप्ता निवासी मोहल्ला कानून गोयान थाना जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume