Top News

शाहजहांपुर: परशुरामपुरी नामकरण को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का जोरदार स्वागत

 



प्रसादभवन पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का स्वागत कर समर्थकों ने जताया आभार


उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर 

जनपद के जलालाबाद नगर पालिका परिषद का नाम बदलकर परशुरामपुरी किए जाने के प्रयासों को लेकर रविवार को केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग एवं आईटी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के शाहजहांपुर स्थित प्रसाद भवन आवास पर बधाई और आभार जताने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी किए जाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के स्तर पर किए जा रहे उनके सकारात्मक प्रयासों के लिए जितिन प्रसाद का आभार व्यक्त किया। लोगों ने विश्वास जताया कि जनभावनाओं के अनुरूप इस संबंध में जल्द ही सकारात्मक निर्णय होगा।

इस दौरान जितिन प्रसाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 136वें संस्करण को सुना। इसके बाद उन्होंने विभिन्न जनपदों से आए लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



जितिन प्रसाद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकारें जनहित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। इनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करना भी है।

इस अवसर पर एमएलसी सुधीर गुप्ता, NDP News के संपादक अनुज अग्निहोत्री ने भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर जितिन प्रसाद को सम्मानित किया।


कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, कौशल मिश्र, अवधेश दीक्षित, प्रदीप तिवारी पिंटू,पार्षद जगदीश कुशवाहा, आशीष कुमार सिंह, श्याम बाबू सिंह, अनिल तिवारी, महेश मिश्रा,देवेश यादव, गौरव मिश्रा,रोहित सिंह, डब्बू सिंह, प्रशांत कठेरिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume