भौतिकी में हासिल की अखिल भारतीय रैंक 2294
उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा परास्नातक में प्रवेश हेतु आयोजित की जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में कौशल कुमार यादव ने भौतिकी विषय में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित की है। परीक्षा में कुल 9123 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें कौशल ने अखिल भारतीय रैंक 2294 प्राप्त की। 12.04 कट ऑफ के सापेक्ष कौशल ने 18.33 अंक प्राप्त किए। इस आधार पर कौशल को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालंधर में प्रवेश मिला है। उल्लेखनीय है कि कौशल ने स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज से सत्र 2024-25 में बी.एससी. की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों तथा सतत अध्ययन को देते हुए कौशल ने बताया कि वे भौतिकी के क्षेत्र में उच्च शिक्षा एवं शोध की ओर बढ़ना चाहते हैं।
इस मौके पर वर्तमान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कौशल एवं सम्पूर्ण भौतिकी विभाग को इस उपलब्धि हेतु बधाई दी। भौतिकी विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला, डॉ आलोक कुमार सिंह, राजनंदन सिंह राजपूत, हर्ष पाराशरी, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुधाकर गुप्ता, प्रशांत शर्मा, रजनीश दीक्षित, देवेंद्र कुमार सहित पूरे स्टाफ ने कौशल को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment