Top News

शाहजहांपुर : पुलिस को चकमा देकर जंतर-मंतर पहुंचे पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद

 



 छात्र आंदोलन के समर्थन में अखिलेश से की मुलाकात

शाहजहांपुर/नई दिल्ली।


 समाजवादी पार्टी के पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) जयेश प्रसाद पुलिस की निगरानी को चकमा देकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे, जहां उन्होंने आंदोलनरत छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनके आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने छात्रों की मांगों को पूरी तरह जायज बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इस अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए।

जंतर-मंतर पहुंचने के बाद जयेश प्रसाद ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्र आंदोलन, प्रदर्शन के दौरान हुई गिरफ्तारियों और पुलिस कार्रवाई से जुड़े पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। साथ ही आंदोलन की आगामी रणनीति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्राप्त किए।



पूर्व एमएलसी ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान दमनात्मक कार्रवाई से नहीं, बल्कि संवाद और सकारात्मक पहल से निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी शिक्षा, भविष्य और अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठा रहे छात्र-छात्राओं के खिलाफ बल प्रयोग और गिरफ्तारियां किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं हैं।

जयेश प्रसाद के जंतर-मंतर पहुंचने की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume