Top News

शाहजहांपुर: अल्हागंज बस अड्डा की बदलेगी सूरत,शासन ने जारी किए निर्देश





 सपा नेता रामवीर सिंह सोमवंशी की मांग पर UPSRTC ने मॉडल सैटेलाइट बस स्टॉप बनाने का दिया आश्वासन


उत्तर प्रदेश /शाहजहांपुर

जनपद के अल्हागंज कस्बे के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से जर्जर और अतिक्रमण की चपेट में पड़े अल्हागंज बस स्टॉप को अब मॉडल सैटेलाइट बस स्टाप के रूप में विकसित किया जाएगा। यह सफलता सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव रामवीर सिंह सोमवंशी के प्रयासों से मिली है।



दरअसल, श्री सोमवंशी ने 25 मार्च 2026 को परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर मांग की थी कि अल्लाहगंज बस स्टाप के गेटों व बस स्टैण्ड के अन्दर से अतिक्रमण हटवाकर उसे मॉडल सैटेलाइट बस स्टाप में विकसित किया जाए। परिवहन मंत्री कार्यालय ने उनके पत्र को पत्रांक-419/सामान्य/रा0मं0(स्व0प्र0) परि0/2026 दिनांक 08.06.2026 के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को अग्रसारित किया।


इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अपर प्रबन्ध निदेशक डा0 बिपिन कुमार मिश्र ने 21 जुलाई 2026 को निजी सचिव, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परिवहन विभाग को पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट की है।



पत्रांक- 709बी/डीए/पूर्व/26-89जेईटी/वि0/24-25 में निगम ने अवगत कराया है कि -

1. परिवहन निगम के बस स्टेशन एवं कार्यशालाओं के नवनिर्माण, पुनर्निर्माण एवं उच्चीकरण हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पत्रांक 650बी/डीए/प0/26 दिनांक 02.07.2026 के माध्यम से शासन को स्वीकृति हेतु भेजी गई है, जिसमें जनपद शाहजहांपुर में अल्हागंज बस स्टेशन का पुनर्निर्माण भी सम्मिलित है। स्वीकृति के उपरान्त उच्चीकरण की अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। 2. बस स्टेशन से अतिक्रमण हटवाये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी, जनपद-शाहजहांपुर को पत्रांक-1303बी/डीए/पूर्व/25-89जेईटी/वि0/24-25 दिनांक 09.12.2025 द्वारा पहले ही अनुरोध किया जा चुका है। 

निगम ने इस पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी शाहजहांपुर और रामवीर सिंह सोमवंशी को भी सूचनार्थ प्रेषित की है।

इस फैसले के बाद अल्हागंज क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। सपा नेता रामवीर सिंह सोमवंशी ने कहा कि यह अल्हागंज की जनता की बड़ी जीत है, अब यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और जाम व अतिक्रमण की समस्या से निजात मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume