Top News

शाहजहांपुर: राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने सुनी महिलाओं की समस्याएं

 


फोटो: महिलाओं की समस्याएं सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी 


 सदस्य, राज्य महिला आयोग सुजीता कुमारी का शाहजहांपुर दौरा


उत्तर प्रदेश/ शाहजहांपुर 

शाहजहांपुर में रविवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य, सुजीता कुमारी ने आज जनपद शाहजहांपुर का दौरा इस दौरे के दौरान उन्होंने महिला जनसुनवाई कर जनपद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की । इस दौरान उन्होंने ब्लॉक बंडा में जागरूकता चौपाल के आयोजन में सहभागिता की इस अवसर पर उन्होंने अन्य महिला कल्याण गतिविधियों का मूल्यांकन भी किया।


 महिला जनसुनवाई एवं समस्या निवारण

 विकास भवन सभागार में रविवार को महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ  जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार द्वारा सदस्य की अनुमति से जनसुनवाई प्रारंभ की गई । इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं की समस्याएं, आर्थिक सहायता, सुरक्षा, शिक्षा एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जनपद का महिला कल्याण विभाग महिलाओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशील तरीके से कार्य कर रहा हैं, उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने में हिचकिचाना नहीं चाहिए और प्रशासन को भी उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए जनसुनवाई के दौरान  6 मामले  घरेलू हिंसा के ,2 मामले जमीन विवाद के, 2  गिरफ्तारी  1  मामला बच्चों की सुपुर्दगी की के संबंध में तथा 2 लड़ाई झगड़ा और 1  आटा चक्की हटाए जाने सहित कुल मिलाकर 14 शिकायतें प्राप्त हुई जनसुनवाई कार्यक्रम में , जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार, , डिप्टी सीएमओ डॉक्टर मोहम्मद आसिफ ,महिला थाना प्रभारी रश्मि , एडीओ समाज कल्याण अधिकारी संजीव जिला सूचना अधिकारी बाबूराम,डालसा से  P.L.V ,सम्मानित पत्रकार बंधु एवं महिला कल्याण विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा जनसुनवाई कार्यक्रम के अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार द्वारा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी का एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक की घोषणा की गई।

 


 ब्लॉक बंडा में जागरूकता चौपाल  का आयोजन किया गया  ब्लॉक के सभागार पर महिला कल्याण योजनाओं की समीक्षा की गई

ब्लॉक परिसर  में जागरूकता चौपाल कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग,  दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, बाल विकास एवं पुष्कर विभाग, इत्यादि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया माननीय सदस्य महोदया द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर योजना की जानकारी प्राप्त की ।

इसके पश्चात उन्होंने ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्री ,स्वयं सहायता समूह कैडर तथा सदस्य आशा,केयरटेकर, एवं ब्लाक के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार एवं अन्य सरकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचे और जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए कार्यक्रम मे विभिन्न विभागों के कर्मचारी गण तथा महिला कल्याण विभाग की टीम भी उपस्थित रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume