![]() |
| फोटो: पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त |
अल्हागंज पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को चोरी की गई दो बैटरी के साथ किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश
यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अल्हागंज पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग में के दौरान दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची तथा गढ़ी औरंगाबाद तिराहे से गढ़ी औरंगाबाद जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुखवीर सिंह पुत्र रामलड़ैते यादव, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी ग्राम भुन्डामई, थाना अल्हागंज, जनपद शाहजहाँपुर बताया। पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी की दो बैटरियाँ (क्रमशः A-1 एवं INYO-POWER-SOLAR, हल्का पीला एवं सफेद रंग) बरामद हुईं । बरामदगी के आधार पर थाना अल्हागंज पर 145/26, धारा 317(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा पूछताछ में क्या बोला अभियुक्त शातिर चोर
अभियुक्त सुखवीर सिंह से घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने पूछताछ की तो बताया कि उसने यह बैटरियां गढी औरंगाबाद की कटरी से दो दिन पहले रात्रि में अलग-अलग खेतों से चोरी की थी, ये बटरी फसल में करंट दौडाने वाली बैटरी हैं, खेत किस व्यक्ति का है इस बात की जानकारी उसे नहीं है, इस समय वह यह नहीं बता सकता कि वे खेत किधर है, क्यूंकि उसने रात में बैटरियां उठाई थी, वह खेतों तक नहीं ले जा सकता, आज वह इन बैटरियों को बैचने जा रहा था, कि पुलिस ने पकड लिया।

Post a Comment