Top News

शाहजहांपुर: अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, कार्यवाही की मांग

 


 जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों की संख्या में सिटी मजिस्ट्रेट को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा

उत्तर प्रदेश/ शाहजहांपुर 

यूपी के शाहजहांपुर जनपद में पवित्र सावन माह मे कावड़ यात्रा वाले मार्गो पर विशेष व्यवस्थाए जैसे पेय जल,प्रकाश व्यवस्था प्राथमिक उपचार आदि को लेकर व्यवस्था कराए जाने की मांग अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने डीएम को संबोधित ज्ञापित सिटी मजिस्ट्रेट को देते हुए की है। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष ने कहा है कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कावड़ मार्गों पर बिजली के तार जहां-जहां लटके हुए हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से ऊंचाई पर कराया जाए । खुले ट्रांसफार्मर को सुरक्षित रखने का बैरिकेडिंग करने का निर्देश जारी किया जाए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे और श्रद्धालुओं के मार्गों पर आने वाली मीट मुर्गी बा मदिरा शराब की दुकानों को तत्काल प्रभाव से जब तक श्रावण मास चल रहा है तब तक बंद करने के आदेश तुरंत जारी किए जाए। 

 जिन मार्गों पर कावड़ यात्रा की जाएगी उस मार्ग पर गड्ढे टूटी फूटी रोडो को रिपेयर कराया जाए । जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कावड़ ले जाते वक्त असुविधा महसूस ना हो सके इस मौके पर मौजूद रहे राम प्रकाश गुप्ता जिला महामंत्री, मुनेंद्र सिंह जिला सचिव , अरुण टंडन उपाध्यक्ष दानवीर सिंह उपाध्यक्ष गौरव ठाकुर उपाध्यक्ष रामौतार गुप्ता, जतिन यादव जिला मंत्री दीपक ओमर जिला मंत्री, दीपक शर्मा उपाध्यक्ष, विनोद कुमार कमलेश कुमार, जय किशन, प्रभाकर वर्मा बृज किशोर सचिन शुक्ला रामदास कश्यप जगदीश साहू श्रवण तिवारी अनुज मोहन , बबलू कुमार, सतीश चंद्र, महिला मोर्चा की मून, पिंकी रस्तोगी, रंजन कश्यप, रेनू सिंह, आदि सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume