Top News

शाहजहांपुर: महानगर में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

 



उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर

 ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार सुबह शाहजहांपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस की शुरुआत स्टेशन रोड स्थित नूरी मस्जिद से हुई। शहर पेशइमाम हज़ूर अहमद मंज़री ने जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर लोगो को तबर्रुकात के दीदार भी कराये गए जुलूस शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए अंत में अंटा स्थित मोहनई स्कूल मैदान पहुंचा। यहां उलेमा और धार्मिक नेताओं ने तकरीरें कीं। इसके बाद इस्लामी शिक्षाओ की याद-दिहानी और दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



कार्यक्रम का आयोजन हाजी अनीस अत्तारी की ओर से किया गया। जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए लोगों से अनुशासन बनाए रखने की अपील भी की गई।

जुलूस में बैनर, सजावट और विभिन्न झांकियों के माध्यम से पैगंबर हजरत मोहम्मद की शिक्षाओं, अमन-शांति और देशभक्ति का संदेश दिया गया। लोगों से जरूरतमंदों के बीच भोजन, उपहार और शैक्षिक सामग्री वितरित किया ।

नूरी मस्जिद से चले जुलूस में सबसे आगे उलेमा रहे, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जिले की सभी तहसीलों में मुस्लिम समाज के लोगो ने इस पर्व को शांति और भाईचारे के मनाया ।

तमाम सियासी पार्टियों के नेताओं, समाजसेवियों ने भी जुलूस में शिरकत की । ईद मिलादुन्नबी को लेकर शहर की मस्जिदों, मदरसों और विभिन्न मोहल्लों में पैगंबर हजरत मोहम्मद की शान में बैनर और सजावट की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume