Top News

प्रयागराज: हर निषाद बाहुल्य गांव में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी: संजय निषाद




मंत्री संजय निषाद बोले: हर निषाद बाहुल्य गांव में डिजिटल लाइब्रेरी बनने से डिजिटल शिक्षा से होगा समाज का उत्थान

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते मंत्री संजय निषाद



उत्तर प्रदेश/प्रयागराज।

यूपी के प्रयागराज में शनिवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि निषाद बाहुल्य गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी, प्रशिक्षण केंद्र, मैरिज हॉल और अन्य सामुदायिक सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के उत्थान का सबसे बड़ा माध्यम है, इसलिए गरीब बच्चों को गांव में ही पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी ने समाज को नई राजनीतिक पहचान दिलाई है और आज पार्टी के विधायक, जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी सरकार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। 




काम के दम पर मिला सम्मान, विरोधियों के आरोप बेबुनियाद

डॉ. निषाद ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही समाज को राजनीतिक भागीदारी, रोजगार और अधिकार दिला सकता है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन की ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक पार्टी का संदेश पहुंचाने की अपील की। डॉ. संजय निषाद ने कहा कि निषाद समाज में उनकी स्वीकार्यता किसी व्यक्ति विशेष के दावे से नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष और कार्यों के आधार पर बनी है। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी ने समाज को राजनीतिक पहचान दिलाई और भाजपा के साथ गठबंधन के जरिए निषाद समाज की भागीदारी बढ़ाई। हाल ही में दिए गए एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि समाज का नेतृत्व केवल दावा करने से नहीं, बल्कि आंदोलन, जेल यात्रा, संगठन निर्माण और समाज के हित में किए गए कार्यों से तय होता है। उन्होंने दावा किया कि निषाद पार्टी बनने के बाद समाज की राजनीतिक ताकत बढ़ी और आज पार्टी के विधायक व जनप्रतिनिधि सरकार में प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का विस्तार कई राज्यों में हुआ है और कार्यकर्ताओं के दम पर आगे भी संगठन को मजबूत किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume