उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर। 01 अक्टूबर 2023
थाना अल्हागंज पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मु0अ0सं0- 200/2026 में वांछित अभियुक्त बृजेश उर्फ नन्हकू पुत्र आत्माराम निवासी मोहल्ला दखिनौआ को उसके घर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उ0नि0 ओमपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 30 सितंबर की शाम करीब 7.32 बजे दबिश देकर अभियुक्त को हिरासत में लिया।
पूछताछ में अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी 315 बोर रायफल बरामद की गई, जिसका बट आरोपी ने तोड़ दिया था। साथ ही एक खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है। इस बरामदगी के बाद अभियोग में 27/30 आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 ओमपाल सिंह, हे0का0 धीरज सिंह और का0 प्रवेश कुमार शामिल रहे।

إرسال تعليق