पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी मोहित कुमार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर।14 अक्टूबर 2026
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना अल्हागंज पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 14 अक्टूबर को थाना अल्हागंज पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी पर भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि पॉक्सो एक्ट में नामजद वांछित अभियुक्त मोहित कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम नवादा, थाना एलाऊ, जिला मैनपुरी रामगंगा पुल बैरियर के पास ग्राम हुल्लापुर में कहीं जाने की फिराक में खड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी मोहित कुमार को समय करीब 11:30 बजे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना अल्हागंज के नेतृत्व में की गई।

إرسال تعليق