Top News

शाहजहांपुर:इस्लामिया इंटर कॉलेज में पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता शिविर

 

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर।30/09/2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गांधी जयंती पर विशेष जागरूकता अभियान के तहत इस्लामिया इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला जज कोर्ट संख्या 04 श्री शिव कुमार तृतीय ने की।

उन्होंने पॉक्सो अधिनियम 2012 पर चर्चा करते हुए छात्रों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया और कहा कि यह कठोर अधिनियम है, जिसमें दोष सिद्ध होने पर कड़ी सजा का प्रावधान है।

अपर जिला जज कोर्ट संख्या 05 अतिकुद्दीन ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में जानकारी दी, वहीं सिविल जज भावना तोमर ने कहा कि गलत तरीके से छूने, धमकाने पर टोल फ्री नंबर 1098 या अभिभावक व अध्यापक को सूचना दें। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक तस्दीक खान ने किया। अंत में प्रधानाचार्य अयूब खान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

أحدث أقدم

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume