Top News

शाहजहांपुर: रामगंगा और खन्नौत नदी खतरे के निशान से ऊपर

  

बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने जारी की रात 8 बजे की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर। 28 सितंबर 2026

बाढ़ नियंत्रण कक्ष, शारदा नहर खण्ड शाहजहाँपुर ने सोमवार को रात्रि 08:00 बजे जनपद की नदियों के जलस्तर की ताजा रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार जनपद की दो नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि दो नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं।

जारी आंकड़ों के मुताबिक, गंगा नदी भैंसार ढाई घाट तटबंध पर 142.50 मीटर पर दर्ज की गई, जो खतरे के निशान 143.65 मीटर से 1.15 मीटर नीचे है। रामगंगा नदी डबरी घाट पर 137.55 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान 137.30 मीटर से 0.25 मीटर ऊपर है।

वहीं गर्रा नदी अजीजगंज पुल पर 148.30 मीटर दर्ज की गई, जो खतरे के निशान 148.80 मीटर से 0.50 मीटर नीचे है। खन्नौत नदी लोधीपुर पुल पर 146.05 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान 145.75 मीटर से 0.30 मीटर ऊपर है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि दूनी बैराज से गर्रा नदी में 9625 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। कटना नदी में 6800 क्यूसेक पानी पारा हो रहा है, जो शाहजहाँपुर से पहले गर्रा नदी में मिल जाता है। खखरा नदी में 810 क्यूसेक पानी पास हो रहा है, जो पीलीभीत में गर्रा नदी में मिलती है। इसके अलावा खन्नौत नदी में 4800 क्यूसेक पानी पास हो रहा है, जो शाहजहाँपुर में गर्रा नदी में मिल जाता है।

प्रशासन द्वारा नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


Post a Comment

أحدث أقدم

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume