बारिश के बावजूद 86 अभ्यर्थी पहुंचे, 28 का चयन
उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर। 28सितंबर 2026
जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा सोमवार को महाविद्यालय, म्यूना, खुदागंज परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। अत्यधिक बारिश के बावजूद मेले में 86 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से साक्षात्कार के बाद विभिन्न पदों के लिए 28 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
रोजगार मेले में पिलप कार्ड, स्टार ग्रुप ऑफ मैन पावर सप्लाई, निमसन हर्बल प्रा.लि., सार्क्स टैलेंट हायर सर्विसेज, केयर हेल्थ नर्सेज प्रा.लि., जेपीवीएमजी प्रा.लिमिटेड और बूसा मैनेजमेंट सहित निजी क्षेत्र की 10 कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
आयोजन में संस्थान के प्रबंधक वीरेन्द्र कुमार और प्राचार्य डॉ. राजीव सक्सेना सहित स्टाफ का सहयोग रहा। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से नवनीत शुक्ला, विश्वमोहन, राकेश चन्द्र और गोपाल सिंह आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

إرسال تعليق