बाइक जलाभिषेक यात्रा की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
शाहजहांपुर/ परशुरामपुरी
यूपी में शाहजहांपुर के परशुरामपुरी में भारतीय बजरंग दल द्वारा 23 अगस्त को आयोजित होने वाली विशाल बाइक जलाभिषेक यात्रा को अंतिम रूप देने के लिए परशुरामपुरी ब्लॉक सभागार में नगर के श्रद्धालुओं के साथ एक वृहद बैठक संपन्न हुई। बैठक में यात्रा की व्यवस्थाओं, अनुशासन एवं सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
यात्रा को व्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए 25 यात्रा सहयोगी बनाए गए हैं, जो पूरी यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं एवं अनुशासन की निगरानी करेंगे। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व यात्रा सहयोगी शिवभक्तों की बाइकों पर भगवा ध्वज एवं स्टीकर लगाएंगे, चंदन तिलक करेंगे, गमछा भेंट करेंगे तथा सभी शिवभक्तों का स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे।
सभी शिवभक्तों से विशेष आग्रह किया गया है कि यात्रा के दौरान बाइक से किसी भी प्रकार का स्टंट न करें, बाइक न लहराएं और शांतिपूर्वक तीन कतारों में यात्रा में शामिल हों। सभी लोग डीजे के पीछे अनुशासित रूप से चलेंगे।
इस बार यात्रा में अलग से कोई ओपन जीप नहीं रहेगी, ताकि फोटो खींचने की होड़ में धक्का-मुक्की अथवा अव्यवस्था की स्थिति न बने। यात्रा का क्रम इस प्रकार रहेगा—
सबसे आगे डीजे, उसके पीछे बाइक सवार शिवभक्त और सबसे पीछे फोर व्हीलर वाहन।
यात्रा सहयोगी एक अलग निर्धारित ड्रेस में रहेंगे, जिससे वे यात्रा के दौरान आसानी से पहचाने जा सकें और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित कर सकें।
बैठक में भारतीय बजरंग दल प्रदेश महामंत्री मुनिराज सिंह, विभाग अध्यक्ष विपिन सिंह छोटू, जिला अध्यक्ष सचिन पांडे, विधानसभा अध्यक्ष अजय चंदेल, सम्मानित सभासदगण सहित संदीप भारद्वाज, गौरव प्रताप, राघव, सतीश शर्मा, आकाश गुप्ता, मनोज दिवाकर, अमित दीक्षित, सुमित गुप्ता, पत्रकार अमित खन्ना, राजन तिवारी, सत्यम गुप्ता, निर्भय सिंह, राघवेंद्र सिंह छोटू, आयुष मिश्रा, राहुल भगवा, विपिन कुमार, आशीष त्रिपाठी, सफल अवस्थी, अंकित दीक्षित, ऋतिक द्विवेदी, अरुण शर्मा, धीरज शर्मा, सौरभ कुमार कठेरिया, हसवेंद्र सिंह, निहाल पंडित, चिराग पंडित, कुलदीप यादव, संदीप शर्मा, पंचू राठौर, अमन त्रिवेदी, विवेक सक्सेना, रुद्र, अभिनेत्री, राघव त्रिवेदी, अभिषेक मिश्रा, दीपक शर्मा, अंकित शर्मा, अमित कुमार राठौर एडवोकेट, मनोज वर्मा एडवोकेट, जयपाल राम, सनी कश्यप, संदीप राठौर, वैभव सक्सैना, सौरभ गुप्ता, संजय पांडे, डॉक्टर बलवीर सिंह यादव, आदित्य पांडे, पुनीत, अरविंद कुमार, अभिषेक शर्मा, रजत श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, ज्ञानेंद्र यादव इत्यादि बंधु उपस्थित रहे।
आइए, अनुशासन और भक्ति के साथ 23 अगस्त की इस ऐतिहासिक जलाभिषेक यात्रा को भव्य एवं दिव्य बनाएं।


إرسال تعليق