Top News

शाहजहांपुर: सीडीओ ने सीएचसी जलालाबाद का किया औचक निरीक्षण

 



सीएचसी में अभिलेख और साफ-सफाई परखी, दिए निर्देश 

शाहजहांपुर/जलालाबाद

मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जलालाबाद का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डॉ. जितेन्द्र कुमार, डॉ. रवीस चन्द्रा, डॉ. अमन गुप्ता, आलोक अवस्थी, चीफ फार्मासिस्ट, विनोद कुमार पाल, एएनएम, एसएसओ व डॉ. दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी समय से उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें एवं अभिलेखों को भी अद्यतन रखें। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर, वार्डों एवं शौचालयों आदि की सफाई व्यवस्था नियमित रूप से कराए जाने के निर्देश दिए ।

Post a Comment

أحدث أقدم

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume