Top News

शाहजहांपुर: मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत अटल ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम

 

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 14 महिलाओं का सम्मान

उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर। 

शासन द्वारा संचालित शारदीय नवरात्रि वर्ष-2026 के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत बुधवार को अटल ऑडिटोरियम, शाहजहांपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी,अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे एवं क्षेत्राधिकारीगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को उनके सराहनीय योगदान एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को समाज के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा अपनी प्रतिभा एवं क्षमता के माध्यम से समाज के विकास में योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया गया।


सम्मानित की गई महिलाएं:

• शशि प्रभा कौशल, काउंसलर, परिवार परामर्श केंद्र - पारिवारिक विवादों में काउंसलिंग के माध्यम से सुलह में योगदान •  आशा देवी, सफाई कर्मचारी, रिजर्व पुलिस लाइन - पुलिस लाइन परिसर में निष्ठापूर्वक सफाई कार्य •  अलकेना जॉन, स्टाफ नर्स, जिला अस्पताल - मरीजों के साथ उचित व्यवहार एवं देखरेख में उत्कृष्ट कार्य • मिशन शक्ति टीम, थाना सदर बाजार - शोहदों की चेकिंग तथा महिलाओं को जागरूक करने में सराहनीय कार्य •  संजू देवी, विद्युत सखी, मदनापुर - प्रतिमाह लगभग 2.5 से 3 लाख तक विद्युत बिल संग्रह में योगदान •  अनुजा मिश्रा, सोशल वॉलिंटियर - महिला सशक्तिकरण, बालिका विकास तथा महिलाओं की सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूकता में योगदान • रोशी कौर, राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी - खेल के माध्यम से जनपद व प्रदेश का नाम रोशन करने हेतु • पारुल गुप्ता, सहायक अध्यापिका, पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज - मिशन शक्ति, बालिका आत्मरक्षा एवं करियर गाइडेंस में सक्रिय भूमिका • कुमारी प्रेरणा कौर, कक्षा 12 की छात्रा, डॉ. श्यामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज - वाद-विवाद, मिशन शक्ति, निबंध व नुक्कड़ नाटक में सक्रिय सहभागिता • सीमा, डॉ. अंबेडकर प्रेरणा स्वयं सहायता समूह-2021 - अन्य महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने व कार्य हेतु प्रेरित करने में योगदान •  संजीवनी कौर, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी - हॉकी के माध्यम से जनपद व प्रदेश का नाम रोशन करने हेतु •  सिमरन गौतम, दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की प्रतिभागी - अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु • डॉ. नमिता सिंह, सदस्य, रानी लक्ष्मीबाई विंग - महिलाओं व बालिकाओं के लिए पैरालिगल वॉलिंटियर के रूप में 70 से अधिक महिलाओं की सहायता 

मिशन शक्ति अभियान का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी उपायों एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन एवं पुलिस से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जनपद शाहजहांपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे समाज में सुरक्षित वातावरण स्थापित करने तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य को प्रभावी रूप से साकार किया जा सके।

Post a Comment

أحدث أقدم

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume