Top News

शाहजहांपुर: अधूरे कार्यों को समय से प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें. सुरेश खन्ना

 



नगर निगम कार्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण कराने के दिए निर्देश

महानगर/शाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ ककरा स्थित नगर निगम के नवनिर्मित कार्यालय भवन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने नगर निगम के नये भवन में संचालित कार्यों की जानकारी लेते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन एवं परिसर में जो भी कार्य अभी अधूरे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा कराया जाए, ताकि नगर निगम का कामकाज सुचारु रूप से संचालित हो सके।
वित्त मंत्री ने कार्यालय परिसर के बेहतर सौंदर्यीकरण के लिए पौधारोपण कराने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बैठने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए कहा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निगम कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और कार्यालय का वातावरण स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाया जाए।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अभियंता उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume