Top News

शाहजहांपुर: जाम के झाम में घंटों फंसे रहे गंगा स्नान करने गए हजारों श्रद्धालु

 


गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जलालाबाद शाहजहांपुर आदि जगहों से ढाई घाट गंगा स्नान करने गए हजारों शद्धालु

 उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर 

यूपी के शाहजहांपुर में मिर्जापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण ढाई घाट में भयंकर जाम लगा रहा। जाम में घंटों फंसे रहने की वजह से भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

  बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान को श्रद्धालु दोपहिया, चारपहिया वाहन और पैदल श्रद्धालु एक साथ सड़क पर आ जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरु पूर्णिमा और अन्य पर्वों पर प्रशासन द्वारा पहले से ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण की पुख्ता व्यवस्था नहीं की जाती, जिस कारण हर बार श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।श्रद्धालुओं ने बताया कि स्नान के लिए दूर-दूर से लोग आए थे, लेकिन जाम के कारण कई लोग समय पर गंगा तक नहीं पहुंच पाए। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।

Post a Comment

أحدث أقدم

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume