Top News

शाहजहांपुर: अल्हागंज में आधार सेवा केंद्र की शुरुआत, मिलेगी बड़ी सुविधा


फोटो आधार सेवा केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ करते डीएम 


जिलाधिकारी ने अल्हागंज में नए आधार सेवा केंद्र का किया उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

अल्हागंज क्षेत्र के लोगों को अभी तक लगाना पड़ता था 15 से 25 किलोमीटर की दौड़ 

शाहजहांपुर

जनपद के अल्हागंज क्षेत्र में आधार कार्ड संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को न्यू ग्रेट स्कॉलर्स पीजी कॉलेज, अल्हागंज में नवनिर्मित आधार सेवा केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस नए आधार सेवा केंद्र के प्रारंभ होने से अल्हागंज एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड बनवाने तथा संशोधन कराने के लिए दूर-दराज के केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

इस आधार सेवा केंद्र पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए जाएंगे, जबकि 5 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, बायोमेट्रिक आदि से संबंधित संशोधन कार्य किए जाएंगे।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद शाहजहांपुर में वर्तमान में कुल 276 आधार सेवा केंद्र सक्रिय हैं, जिनके माध्यम से नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नए केंद्र के संचालन से अल्हागंज क्षेत्र के नागरिकों को आधार सेवाएं और अधिक सुलभ एवं सुगम रूप से प्राप्त हो सकेंगी।

Post a Comment

أحدث أقدم

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume