Top News

देहरादून: केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का मंत्री गणेश जोशी ने किया स्वागत

 



 उत्तराखंड सरकार के मंत्री गणेश जोशी ने बताया कृषि तकनीक पर हुई चर्चा, बढ़ेगी किसानों की आय

देहरादून। उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच कृषि क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से कृषि के क्षेत्र में आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग, डिजिटल नवाचार, स्मार्ट खेती और किसानों तक तकनीक की पहुंच बढ़ाने जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।

चर्चा के दौरान फसलों की उत्पादकता बढ़ाने, किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य, जलवायु अनुकूल खेती और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में तकनीक आधारित खेती किसानों के लिए वरदान साबित हो सकती है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए लिखा कि केंद्रीय मंत्री से कृषि में प्रौद्योगिकी के समावेश को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ है, जिससे प्रदेश के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume